Siddhant Chaturvedi संग डिनर डेट पर निकलीं Amitabh Bachchan की नातिन, रिलेशनशिप पर लगाई मुहर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन इसके बाद भी वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में नव्या नंदा एक बार फिर से सिद्धांत चतुर्वेदी संग डेटिंग रूमर्स के कारण चर्चा में आ गई हैं। हैरत की बात तो यह है कि इन अफवाहों के बीच दोनों डिनर डेट पर साथ नजर आए, जिससे सिद्धांत और नव्या के रिलेशनशिप की अटकलों को और भी हवा मिल गई। दोनों मुंबई के रेस्त्रां में डिनर के लिए साथ पहुंचे थे, जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि नव्या और सिद्धांत ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। हैरत की बात तो यह है कि इस दौरान श्वेता बच्चन भी दोनों के साथ नजर आईं। हालांकि इस बात पर अभी तक सिद्धांत या नव्या की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
अगली खबर

03:09

04:20

02:57

08:06
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited