निक जोनस साले साहब की शादी में हुए शामिल, रश्मिका ने किया रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का बचाव

प्रियंका चोपड़ा इस समय भाई सिद्धार्थ की शादी में धूम-धाम से मजे कर रही हैं। वहीं अब निक जोनस भी साले की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आ गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक सफेद रंग के ट्रैक सूट में हैंडसम लग रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का सपोर्ट किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था कि जिसमें नजर आ रहा था कि विजय देवरकोंडा ने रश्मिका की मदद नहीं की थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब रश्मिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को दयालु बनने की सलाह दी।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited