Parveen Babi लाखों दिलों की धड़कन होकर भी रह गईं अकेली, अमिताभ बच्चन को मानती थीं जान का दुश्मन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। परवीन बाबी के करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई थी। लेकिन कई फिल्मों में उन्होंने ऐसा काम किया कि रातों-रात सुपरस्टार बन गईं। अपने अभिनय और अंदाज के कारण परवीन बाबी लोगों के दिलों की धड़कन बन गई थीं। बता दें कि बॉलीवुड के तीन कलाकारों यानी महेश भट्ट, कबीर बेदी और डेनी डेनजोंगपा के साथ परवीन बाबी के अफेयर भी रहे थे। लेकिन किसी के साथ भी परवीन बाबी का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। परवीन बाबी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को जान का दुश्मन समझती थीं। उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई थी कि अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं। साल 2005 में परवीन बाबी का निधन हो गया था। यहां तक कि मौत के तीन दिन बाद तक किसी को उनके निधन का पता नहीं चल पाया था।