Raja Ji Song: आस्था सिंह की पतली कमरिया पर फिदा हुए फैंस, 180 मिलियन पार पहुंचा गाना

Raja Ji Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि लोग उन्हें सलमान खान से कंपेयर करते हैं। अब तो पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपना झंडा गाड़ दिया है। स्त्री 2 में उनका गाना 'तू आई नहीं' हर जगह वायरल हो रहा है। इस बीच पवन सिंह का एक पुराना म्यूजिक वीडियो 'राजा जी' फिर से चर्चा में आ गया है। इस गाने में पवन सिंह ने आस्था सिंह के साथ जमकर रोमांस किया है। इस गाने में आस्था सिंह हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। गाने में पवन सिंह का भी अंदाज देखने लायक है। अबतक इस सॉन्ग को 188 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसका मतलब तमाम लोगों ने पवन सिंह के इस गाने को दिल खोलकर प्यार दिया है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited