Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने चरित्र पर उठाए सवाल, फूट-फूट कर रोईं प्रियंका चाहर चौधरी
Updated Oct 15, 2022, 01:38 PM IST
Bigg Boss 16 Update: 'बिग बॉस 16' रिएलिटी शो का 'शुक्रवार का वार' बहुत ही धमाकेदार रहा। सुम्बुल तौकीर खान के पापा ने शालीन-टीना के चेहरे से नकाब हटाया तो वहीं प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की सौंदर्य शर्मा से हुई लड़ाई भी चर्चा में है। सौंदर्य की वजह से प्रियंका फूट-फूटकर रोईं। दरअसल, सौंदर्य शर्मा ने एक एपिसोड में कहा था कि 'अंकित की मां अपना गला दबा लेंगी अगर ये उस घर में बहू बनकर जाएंगी।' जब सलमान खान घर के अंदर आए तो उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को ये स्टेटमेंट सुनाया और पूछा कि वो अंदाजा लगाएं कि उनके बारे में ये बात किसने बोली है। इसके बाद प्रियंका निमृत का नाम लेती हैं, लेकिन फिर सलमान उन्हें हिंट देते हैं कि जिस सदस्य ने इतनी पर्सनल बात कही है, वो खुद पर्सनल न जाने को लेकर नारे लगा रही थीं। इसके बाद प्रियंका सौंदर्य का नाम लेती हैं। इसी के बाद प्रियंका, अंकित और सौंदर्य के बीच बहस शुरू हो जाती है।