Raid 2 Song Kamle OUT: वाणी कपूर के इश्क में डूबे दिखे अजय देवगन, देखें वीडियो

Raid 2 Song Kamle OUT: अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म रेड 2 (Raid 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म रेड 2 का रोमांटिक गाना कमले मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसमें अजय देवगन ऑनस्क्रीन पत्नी वाणी कपूर के इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं। फिल्म रेड 2 का गाना कमले सोलफुल सॉन्ग है, जिसके शब्द बहुत ही प्यारे हैं। कमले गाने को सचेत और परम्परा ने बनाया और गाया है। इसके शब्द कौसर मुनीर ने दिए हैं। आपको रेड 2 का गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited