Rajaji Ke Dilwa Song: क्वीन शालिनी संग पवन सिंह ने लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

Rajaji Ke Dilwa Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह की लोकप्रियता में हर दिन इजाफा हो रहा है। इस समय यूट्यूब पर उनके गाने लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। ऐसे में अब पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना 'राजाजी के दिलवा' ने एक बार फिर दर्शकों के बीच गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। इस गाने को पवन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि इसका धांसू म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...