Deepika-Ranveer की लाडली के लिए राखी सावंत ने दुबई में खरीदे खिलौने, जताई मौसी बनने की खुशी

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर नन्ही परी ने कदम रखा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी की खुशी हर कोई मना रहा है। कपल को बेटी के जन्म पर ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिलीं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मम्मी-पापा बनने पर राखी सावंत की खुशी भी सातवें आसमान पर है। उन्होंने दुबई में रहते हुए दीपिका-रणवीर की बेटी के लिए खिलौने खरीदे। इतना ही नहीं, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुे ये भी कहा कि वह मौसी बन चुकी हैं। वीडियो में राखी सावंत की खुशी अलग ही स्तर पर नजर आई।