Ramayana के लिए रणबीर कपूर ने रखी शर्त, 12th फेल का नेक्स्ट पार्ट रिलीज करेंगे विधु विनोद चोपड़ा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। एक्टर ने मेकर्स से साफ कहा है कि वो फिल्म में किसी तरह का वीएफएक्स या सीजीआई नहीं चाहते हैं। एक्टर फिल्म में नेचुरल दिखना चाहते हैं। एक्टर के ट्रेनर ने हाल ही में वीडियो शेयर किया था। वीडियो में रणबीर इंटेंस वर्कआउट करते हुए नजर आए थे। सोहा अली खान ने ईद के खास मौके पर परिवार संग तस्वीरें शेयर की थी। एक फोटो में सोहा ने भाभी करीना को क्रॉप कर दिया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। हम आपको बता दें कि सोहा और करीना के बीच सब ठीक है। सोहा ने एक फोटो में करीना के साथ भी फोटो शेयर की थी। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा 12वीं फेल का नेक्सट पार्ट रिलीज करेंगे। उन्होंने इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि ये जीरो टू री स्टार्ट है। इसमें हम 12वीं फेल की बीटीएस जर्नी को दिखाएंगे। पूरी टीम को इस फिल्म को बनाने में इन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।