अब Rakshas बन पर्दे पर तूफान मचाएंगे रणवीर सिंह, प्रशांत वर्मा के साथ मिलाएंगे हाथ

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी पिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह की झोली में इस वक्त 'डॉन 3' है, जिसमें वह कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। रणवीर सिंह को कई बार विलेन के रोल में बड़े पर्दे पर देखा जा चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी झोली में एक और फिल्म गिरी है, जिसमें उनका रोल हैरान करने वाला हो सकता है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का नाम 'राक्षस' है, जिसके लिए उन्होंने प्रशांत वर्मा के साथ हाथ मिलाया है।