Sushant को ड्रग्स देने के आरोप पर रिया का खुलासा, 'चुड़ैल' कहे जाने पर भी तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं, एक्टर की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को जमकर ट्रोल भी किया गया। यहां तक कि उन्हें 'चुड़ैल' का टैग भी दिया गया था। इस मामले पर अब खुद रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ी है। इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगे आरोपों के बारे में चर्चा की। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती के करियर पर फुल स्टॉप लग गया था। हालांकि उन्होंने 'रोडीज' के जरिए टीवी पर वापसी की।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited