Rohit Sharma-Ritika Sajdeh के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान
क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह को खुशियों की सौगात मिली है। दरअसल, उनके घर नन्हा मेहमान आया है। ऋतिका सजदेह दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह ने अभी तक बेटे के जन्म की बात आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है। लेकिन बता दें कि नन्हे मेहमान के आते ही लोगों ने रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। पहले जहां वे एक बेटी के मम्मी-पापा बने थे तो वहीं अब रोहित और ऋतिका ने एक नन्हे राजकुमार का स्वागत किया है। बता दें कि रोहित और ऋतिका की जोड़ी को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।
अगली खबर

03:04

03:46

03:22

03:13
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited