अर्पिता खान ने धूमधाम से किया बप्पा का विसर्जन, पूजा में सलमान समेत बाकी लोग आए नजर

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की थी। आज अर्पिता के घर पर गणपति विसर्जन की पूजा धूमधाम से हुई। इस पूजा में सलमान खान, अरबाज खान, शूरा खान, हेलन समेत परिवार के बाकी सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा विसर्जन पूजा में हिमेश रेशमिया, संगीता बिजलानी, वरुण शर्मा समेत तमाम दोस्त शामिल हुए थे। सभी ने बप्पा को खुशी -खुशी विदा किया। विसर्जन पूजा में सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के साथ डांस करते हुए नजर आए। भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी गणपति के विसर्जन पूजा का वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। यहां पर देखिए गणपति विसर्जन का पूरा वीडियो।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited