Kundali Bhagy फेम सना सैयद बनेंगी मां, पढ़ें-टीवी की बड़ी खबरें

कुंडली भाग्य फेम सना सैयद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस संग गुडन्यूज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने साल 2021 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सना बहुत जल्द कुंडली भाग्य शो छोड़ सकती हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। अनुराग डोभाल हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे। यूट्यूबर फैंस के बीच फंस गए थे। अनुराग ने अब इस घटना के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वो रोड सेफ्टी इवेंट था जहां पर लोगों ने हाईवे को जैम कर दिया था। इस वजह से इवेंट में इतनी अफरा-तफरी हो गई थी। प्राची देसाई और मनोज बाजपेयी अपनी सीरीज साइलेंस 2 के प्रमोशन के लिए भारती सिंह के पोडकास्ट पर गए थे। वहीं, निया शर्मा ने सुहागन चुड़ैल के मुहूर्त की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited