Sania Mirza ने शोएब मलिक संग तलाक पर लगाई मुहर, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ लंबे समय से चर्चा में हैं। पिछले एक साल से सानिया और शोएब मलिक के तलाक की खबर सामने आ रही हैं। दोनों ने अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। सानिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी है। सानिया ने पोस्ट किया जिसमें लिखा है, शादी मुश्किल होती है और तलाक भी मुश्किल होता है। आप अपना फैसला चुनते हैं। मोटापा मुश्किल होता है और फिट रहना भी मुश्किल होता है। आप अपना मुश्किल चुनते हैं। कर्ज में रहना मुश्किल है और रुपये को ठीक से खर्च करना भी मुश्किल होतका है। आप अपना मुश्किल चुनते हैं। बात करना मुश्किल होता है और बात ना करना भी मुश्किल होता है। आप अपना मुश्किल चुनते हैं। जिंदगी कभी भी आसान नहीं होगो। ये हमेशा ही मुश्किल रहेगी और आप अपना मुश्किलें चुन सकते हैं। आपको हमेशा अपने फैसले दिमाग से लेने चाहिए। सानिया के इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का तलाक हो गया।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited