Pathaan 2: शाहरुख खान की पठान 2 की स्क्रिप्ट हुई लॉक, शूटिंग शेड्यूल भी हुआ फाइनल!

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के बाद से फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। अब ऐसा लगता है कि दर्शक का इंतजार जल्द ही खत्म होने ही वाला है। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार आदित्य चोपड़ा ने पठान 2 की स्क्रिप्ट लॉक कर ली है। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जिम के रोल में जॉन अब्राहम ही नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने बताया कि वो एक फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। एक्टर के इस बात से फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म पठान 2 है। फिल्म 2026 में फ्लोर पर आ जाने वाली है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited