शीजान खान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, फोटोज हुईं वायरल

शीजान खान ने नए लुक में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्टर के नए लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक्टर ने लंबे बालों को शॉर्ट करवा लिया है। एक्टर नए लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। शीजान ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर आपको ट्रांसफॉर्मेशन करते रहना चाहिए। मुझे खुशी है कि लोगों को ये नया लुक पसंद आया है। एक्टर हाल ही में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आए थे। एक्टर को अलीबाबा : दास्तान ए काबुल से पहचान मिली थी। शो में एक्टर ने अलीबाबा का रोल प्ले किया था।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited