बॉलीवुड की 'आईटम गर्ल' कहे जाने पर छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' में नजर आने वाली हैं, जो कि 22 सितंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में दिखाया जाएगा कि कैसे एक महिला घर को संभालते हुए अपने लिए थोड़ा टाइम निकालने की कोशिश करती है तो लोग उसे मतलबी का टैग देते हैं। इन सबसे इतर शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में जूम से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने बताया कि एक वक्त पर उन्हें 'आईटम गर्ल' कहा जाता था। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 'धड़कन' की रिलीज से पहले 'यूपी-बिहार' सॉन्ग किया था। उनके इस गाने को लेकर 'धड़कन' के डायरेक्टर तक नाराज हो गए थे।
अगली खबर

04:32

03:13

03:12

04:20
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited