बारिश में साड़ी पहने खड़ी श्रद्धा को आदित्य रॉय कपूर ने लगाया गले, लोगों को याद आई 'आशिकी 2'

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह जिस भी मूवी में साथ दिखे हैं, उसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोनों एक-दूजे को गले लगाते नजर आए। वीडियो में दिखाई दिया कि एक इवेंट में के बाहर आदित्य रॉय कपूर बारिश के कारण रुके होते हैं। वहीं तभी ब्लैक साड़ी में श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। श्रद्धा को वहां देख आदित्य उनसे मिलते हैं और दोनों एक-दूजे को गले भी लगाते हैं। ये देख लोगों को भी 'आशिकी 2' की याद आ गई।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited