Stree 2 की सक्सेस पार्टी में श्रद्धा, तमन्ना और कृति ने साथ में किया 'आज की रात' पर सिजलिंग डांस, वीडियो हुआ वायरल

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। स्त्री 2 की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। फिल्म के सक्सेस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पार्टी में तमन्ना भाटिया, कृति सेनन और श्रद्धा कपूर ने आज की रात पर जमकर डांस किया। तीनों इस गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी में तीनों एक्ट्रेसेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेसेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। स्त्री 2 में राजकुमार, श्रद्धा के साथ अभिषेक बनर्जी, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय कुमार, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया है।