Sidhu Moose Wala के घर दस्तक देंगी खुशियां, आंगन में जल्द गूंजेगी किलकारी

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने साल 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह आज भी बसते हैं। सिद्धू मूसेवाला के गाने तो हमेशा चर्चा में रहते ही हैं, साथ ही उनका अंदाज भी फैंस के बीच जीवित है। वहीं हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के परिवार से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल, उनकी मम्मी 58 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की मम्मी के जीवन में आईवीएफ के जरिए ये खुशी आई है। खास बात तो यह है कि इस खबर पर फैंस भी सिद्धूमूसेवाला के परिवार को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited