इन्फ्लुएंसर ने सुनाया विराट-अनुष्का की डेटिंग लाइफ का किस्सा, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैसे वो एक बार अनुष्का का इंटरव्यू लेने गए थे। इन्फ्लुएंसर ने दोनों की डेटिंग का दिलचस्प किस्सा सुनाया। फ्रेडी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अनुष्का ने अपना रिएक्शन दिया है। फ्रेडी ने बताया कि वो दिल्ली से मुंबई अनुष्का का इंटरव्यू लेने गए थे।मुझसे ज्यादा मेरा ड्राइवर अनुष्का के इंटरव्यू के लिए एक्साइटेड था। ड्राइवर ने मुझसे कहा था कि आप अनुष्का से पूछा कि क्या वो विराट को डेट कर रही हैं। उस दौरान एक्ट्रेस मुंबई के पेंटहाउस में रहती थीं। एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस काफी टॉक्टिव और सिंपल थीं। मैंने उनसे पूछा कि क्या वो विराट को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया। उस दौरान उनके कॉल पर विराट का कॉल आया। विराट उनसे फ्लर्ट कर रहे थे और डिनर डेट का प्लान बना रहे थे। मैंने उनके उस सीक्रेट को रिवील नहीं किया। एक्ट्रेस ने फ्रेडी के पोस्ट पर कई दिल वाले इमोजी बनाए।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited