'सन ऑफ सरदार' डायरेक्टर अश्विनी धीर के बेटे का हुआ निधन, कार दुर्घटना में गई जान
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के डायरेक्टर अश्विनी धीर पर मुसीबत आ पड़ी है। दरअसल, उनके बेटे जलज धीर का निधन हो गया है। मुंबई में एक कार दुर्घटना में जलज धीर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अश्विनी धीर के बेटे जलज अपने तीन दोस्तों के साथ एक कार में मौजूद थे। लेकिन कार चलाने वाला शख्स नशे में था और ड्राइविंग के दौरान उसने नियंत्रण खो दिया। कार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार में पीछे बैठे जलज और सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से अश्विनी धीर और उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।
अगली खबर

05:30

05:41

01:18

03:15
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited