पति जहीर के साथ डांस करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

Sonakshi Sinha Dance Video With Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर इकबाल के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। डांस करते हुए सोनाक्षी-जहीर बेहद खूबसूरत लगे रहे हैं। वीडियो इस समय इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें 23 जून के दिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की। तभी से ये कपल कई कारणों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इन सुर्खियों के बीच यह वीडियो सोनाक्षी-जहीर के फैन्स को पसंद आ रहा है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited