Arshad Warsi ने प्रभास को कहा 'जोकर' तो भड़के नानी, बोले- 'यह सबसे बड़ी पब्लिसिटी है'

साउथ स्टार नानी ने अरशद वारसी की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने फिल्म कल्कि 2898 AD में प्रभास को 'जोकर' बताया था। नानी ने कमेंट करते हुए प्रभास का बचाव किया और साथी कलाकारों के सम्मान पर जोर देते हुए वारसी के बयान की आलोचना की। नानी ने अरशद वारसी के बयान को गैरजरूरी और महत्वहीन बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अरशद को आड़े हाथ लेते हुए कटाक्ष भी किया। 'सारिपोधा सानिवारम' अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि उनके जीवन की यह सबसे बड़ी पब्लिसिटी है, जो उन्हें अभी मिली है। आप अनावश्यक रूप से एक गैरजरुरी मामले को बड़ा बना रहे हैं।"