लड़की संग यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे Stree 2 के कोरियोग्राफर, दर्ज हुई FIR

न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही हैं। इस रिपोर्ट के तहत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। अब इसी बीच स्त्री 2 के कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर का नाम सुर्खियों में आ गया है। जानी मास्टर के खिलाफ 21 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले के लेकर जानी मास्टर के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।