Stree 2 की सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला, श्रद्धा कपूर की खुशी में शामिल हुए ये सुपरस्टार्स

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। ये क्रेज 'स्त्री 2' की कमाई में भी देखने को मिल रहा है। पहले दिन ही फिल्म ने 55 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' ने 'पठान' और 'एनिमल' को भी पछाड़ दिया। 'स्त्री 2' की अपार सफलता की खुशी में श्रद्धा कपूर ने पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की और श्रद्धा कपूर की खुशी में शामिल हुए। इस लिस्ट में राजकुमार राव, वरुण धवन, नताशा दलाल और कृति सेनन जैसे कई स्टार्स शामिल हैं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited