Sunny Deol की 'लाहौर 1947' में ये एक्टर निभाएंगे विलेन का रोल, जल्द शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

एक्टर सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोष कर रहे हैं। फिल्म में अभिमन्यु सिंह विलेन का रोल प्ले करेंगे। अभिमन्यु साउथ की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा है। एक्टर जूनियर एनटीआर की देवरा में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर पवन कल्याण की ओजी में दिखाई देने वाले हैं। राजकुमार संतोषी की फिल्मों में विलेन का दमदार रोल होता है। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि अभिमन्यु सनी को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। एक्टर जल्द फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी तक कंप्लीट कर लेंगे।