Anurag Dobhal की इस बात पर बिफरीं उर्फी जावेद, जमाने के सामने बताया 'जोकर'

सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल कभी मुनव्वर फारूकी तो कभी बिग बॉस 17 मेकर्स पर तंज कसते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद ने ही उन्हें जमाने के सामने 'जोकर' कह दिया। दरअसल, अनुराग डोभाल ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में कहा था कि उनके घर में महिलाएं मर्यादाओं का पालन करती हैं। उनकी मम्मी और बहन की हिम्मत नहीं होती कि वह उनके पापा के सामने एक शब्द बोल जाएं। अनुराग की ये बात उर्फी को जरा भी पसंद नहीं आई। वहीं दूसरी ओर अंकिता लोखंडे ने अपनी खूबसूरती से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका लुक कमाल का लगा।