इटली में दिव्यांका-विवेक को प्रशासन ने दिखाया ठेंगा, एक्टर ने बयां किया मुश्किल घड़ी का हाल

टीवी के मशहूर एक्टर विवेक दहिया ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कुछ दिनों पहले वह पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ युरोप घूमने गए थे, जहां इटली में उनके साथ लूटपाट हुई थी। विवेक दहिया ने बताया कि कैसे वहां के प्रशासन ने मामले को लेकर लापरवाही बरती थी। विवेक दहिया ने बताया कि उन्होंने जब पुलिस स्टेशन में फोन किया तो पुलिस ने उनकी मदद करने से मना कर दिया, साथ ही कहा था कि अभी पुलिस स्टेशन बंद हो गया है। विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने जब इमरजेंसी के बारे में पूछा तो पुलिस का कहना था कि आपको किसी ने चाकू मारा या जान से मारा। इनके अलावा विवेक दहिया ने एक्टिंग करियर के बारे में भी बात की।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited