Jiyra Ke Jari Raha Song: नीलकमल और श्रृष्टि उत्तराखंडी की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

Jiyra Ke Jari Raha Song: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) आए दिन अपने लेटेस्ट वीडियोज के चलते इंटरनेट पर छाए रहती हैं। नीलकमल सिंह के फैन्स भी उनके नए-नए गानों का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते रहते हैं। इस समय नीलकमल सिंह का एक गाना 'जियरा के जरी रह' (Jiyra Ke Jari Raha) यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब सुना जा रहा है। इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ श्रृष्टि उत्तराखंडी (Shrishti Uttarakhandi) जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है। गाने को बिभंशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited