कमर UP कमर Down Song: नीलकमल और श्रृष्टि उत्तराखंडी के गाने ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Kamar UP Kamar Down Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बन रहे गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही लोगों के बीच पसंद किए जाने लगते हैं। ऐसे में अब मशहूर सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह का नया गाना 'कमर अप कमर डाउन' का यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ श्रृष्टि उत्तराखंडी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। गाने को नीलकमल सिंह ने खुद गाया है। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है जबकि इसके शानदार बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। महज 4 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 44 लाख से ज्यादा लोग चुके हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...