Mahadev Ka Deewana Song: भोले बाबा की भक्ति में लीन दिखे पवन सिंह, वीडियो कर रहा है ट्रेंड

Mahadev Ka Deewana Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ सॉन्ग्स को लेकर भी छाए रहते हैं। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले पवन सिंह का नया गाना 'महादेव का दीवाना' इंटरनेट की दुनिया में खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह भोले बाबा की भक्ति करते नजर आ रहे हैं। गाने में पवन सिंह के साथ अनिषा पांडे नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर रही है। इस गाने का म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है और बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर 7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। देखिए ये वीडियो...

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited