Bhupendra Patel आज लेंगे दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ; समारोह में शामिल होंगे PM Modi

राज्यपाल आचार्य देवव्रत दोपहर करीब 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में पटेल को 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।