वो पल जब चांद की सतह पर विक्रम लैंडर से बाहर निकला Rover Pragyan

वो पल जब चांद की सतह पर विक्रम लैंडर से बाहर निकला Rover Pragyan, ISRO ने रोवर प्रज्ञान का ताजा वीडियो जारी किया है. विक्रम लैंडर से ये तस्वीर तब ली गई जब लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान कैसे लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर चल रहा है. चंद्रयान-3 भारत से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था.23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया है.