Rang Piya Dali Song: अंशुमन सिंह के साथ जमकर होली खेलती दिखीं अक्षरा सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Rang Piya Dali Song: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं। साल 2025 में अक्षरा सिंह ने फैन्स के लिए होली स्पेशल गाना रिलीज कर बड़ा सरप्राइज दिया है। यह गाना यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह और अंशुमन सिंह एक-दूसरे संग जमकर होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। वीडियो को विशाल गुप्ता और रौनक शाह ने मिलकर कोरियोग्राफ किया है। गाने की सिंगर अक्षरा सिंह ही हैं और उनकी आवाज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited