The Sabrmati Report में नजर आएंग विक्रांत मैस्सी, पढ़ें- मनोरंजन की बड़ी खबरें

विक्रांत मैस्सी को फिल्म 12वीं फेल से पहचान मिली। इस फिल्म ने एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया। अब एक्टर एकता कपूर की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्रांत के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 की शूटिंग जल्द शुरू कर सकते हैं। जेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। मेकर्स जेलर 2 को ग्रैंड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कैप्टन मिलर के बाद धनुष अपने दो डायरेक्शन वेंचर के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।