VIDEO: स्विमिंग पूल के अंदर घुसा तेंदुआ, शख्स पर ताबड़तोड़ करने लगा हमला, नजारा देख कलेजा कांप जाएगा
Updated May 11, 2023, 06:25 PM IST
Leopard Attack Video: तेंदुआ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार रिहायशी इलाके में तेंदुआ खतरनाक अंदाज में आतंक मचाता है। सोशल मीडिया पर आपको इसके कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। एक बार फिर तेंदुए ने बवाल काटा। इस बार तेंदुआ स्विमिंग पूल के अंदर घुसकर एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। जिस तरह तेंदुआ शख्स पर हमला कर रहा था उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो उसे अपना शिकार बनाकर ही रहेगा। हालांकि, शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।