Tiger Fight Video: टाइगर रिजर्व में बाघिनों की लड़ाई का खौफनाक वीडियो वायरल, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Tiger Fight Video: एमपी के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे खुरसापार क्षेत्र से खतरनाक वीडियो सामने आया है। जहां बिन्दू और बी 2 नामक दो बाघिन आपस में लड़ती नज़र आईं। जैसे ही दोनों बाघिन की लड़ाई शुरू होती है, वह एक दूसरे पर पंजे से वार करने लगती हैं। जंगल मे उनके दहाड़ने की आवाज सुनकर आस पास के जीव भागने लगते हैं। वहीं पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited