भारत की ये गाय है कलयुग की कामधेनु! महज 18 महीने की उम्र से दे रही दूध, एक बार भी नहीं बनी मां
मध्य प्रदेश के सीधी से एक गाय की वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनोखी गाय नजर आ रही है, जिसे कलयुग की कामधेनु कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या कहानी है?
ये है कलयुग की कामधेनु
मुख्य बातें
- ये है कलयुग की कामधेनु
- 18 महीने की उम्र से दे रही दूध
- अभी तक एक बार भी नहीं बनी मां
Kamdhenu Of Kalyug: भारत में ऐसे कई गाय-भैंस हैं, जिनके आगे विज्ञान भी हार जाता है। कुछ तो हद से ज्यादा दूध देने के लिए फेमस हैं तो कुछ अपने फूर्तीलेपन और ताकत के चलते जाने जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सामने आया है, जहां एक ऐसी गाय है, जिसे कलयुग की कामधेनु कहा जा रहा है। इस गाय को लोग भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। क्योंकि कामधेनु गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है।
सीधी जिले के जिस अनोखे गाय के बारे में आज हम बात कर रहे हैं, वह गाय साढ़े 5 साल से बिना किसी बच्चे को जन्म दिए लगातार दूध दे रही है। जिले के सिहावल अंतर्गत डमक पंचायत की इस गाय चर्चे काफी दूर तक हैं। ये गाय हर रोज सुबह-शाम 4 से 5 लीटर दूध देती है। इस गाय की खास बात यह है कि यह अभी तक एक बार भी मां नहीं बनी है। वर्तमान समय में इस गाय की उम्र सात साल बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि 18 महीने की उम्र से ही इस गाय ने दूध देना शुरू कर दिया था।
साहीवाल नस्ल की गाय
गाय पालक आशुतोष तिवारी का कहना है कि यह गाय जन्म के समय से ही काफी अलग थी। मार्च 2019 में ये 18 महीने की हुई और तभी से इसके थनों में दूध आने लगा। उन्होंने बताया कि ये गाय साहीवाल नस्ल की है। इसके अलावा उनके पास एक देसी गाय और एक साहीवाल नस्ल की गाय और है। आशुतोष इस गाय को कपिला कहकर बुलाते हैं। यह बाहरी व्यक्ति को पसंद नहीं करती। जबकि घर के किसी भी सदस्य को इससे कोई दिक्कत नहीं होती।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
End of Article
किशन गुप्ता author
देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गा...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited