अजब: बॉयफ्रेंड के हाथ पर दांत से काटकर बनवा दिया टैटू, गर्लफ्रेंड का ऐसा प्यार देख भड़क उठे लोग

Ajab Gajab Love: एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के हाथ पर जोर से दांत काटती है। इसके बाद वह बॉयफ्रेंड को टैटू की दुकान पर ले जाती है और इस लव बाइट का टैटू बना देती है। वीडियो देखकर आपका भी माथा खराब हो जाएगा।

unique tattoo

गर्लफ्रेंड का अनोखा प्यार (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab Love: आपने इस दुनिया में बहुत सारे लोगों का अनोखा प्यार देखा होगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर आपका माथा खराब हो जाएगा। वीडियो एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड से जुड़ा है। वीडियो देखकर एक बार के लिए आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आपके भी मुंह से यह बात निकल सकती है कि यह कैसा प्यार है?

वीडियो देखकर खराब हो जाएगा आपका माथा

वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के हाथ पर जोर से दांत काटती है। बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड से इतना प्यार करता है कि वह इसका विरोध नहीं कर पाता है। इसके बाद गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को टैटू की दुकान पर ले जाती है। गर्लफ्रेंड ने जिस जगह पर काटा होता है, उसी जगह पर टैटू बनवा देती है। वीडियो देखकर आपका भी माथा खराब हो जाएगा। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉयफ्रेंड की हाथ पर बहुत ही यूनीक टैटू बनकर सामने आता है। यह देखकर यूजर्स भड़क गए हैं। लोगों को लड़का-लड़की का यह अनोखा प्यार कुछ खास पसंद नहीं आया। कुछ लोग कह रहे हैं कि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड का लव बाइट निशानी के तौर पर रखना चाहता था। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि 'इतना गंदा टैटू उन्होंने आज तक नहीं देखा।' वीडियो को skytattoos111 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited