इंसान या फिर डिलीवरी मशीन...40 साल में 27 बार प्रेग्नेंट हुई महिला, 69 बच्चों को जन्म देकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

रूस की एक मह‍िला ने 69 बच्‍चे पैदा कर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। इस दौरान उसने 16 बार जुड़वां, 7 बार तीन बच्चों को और 4 बार चार बच्चों को जन्म दिया।

69 बच्चों को जन्म देकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड (प्रतीकारात्मक चित्र - iStock)

Ajab Gajab News: आज के समय में एक-दो बच्चों को पालना ही इंसान के लिए काफी चैलेंजिंग हो गया है। ऐसे में अगर ये सुनने को मिले कि किसी ने 69 बच्चे पैदा कर दिए तो आप क्या कहेंगे? ये बात थोड़ी फिल्मी, थोड़ी कहानी टाइप वाली लगती है लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। इस महिला का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, जो आज तक बरकरार है। ये महिला कुल 27 बार प्रेग्नेंट हुई और 69 बच्चों को जन्म दिए। इस दौरान महिला ने 16 बार जुड़वां, 7 बार तीन बच्चों को और 4 बार चार बच्चों को जन्म दिया। ऐसा कर महिला का नाम ग‍िनीज बुक में दर्ज हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, ये महिला रूस के शुआ इलाके की रहने वाली थी, जो एक मठ से जुड़ी थी। मठ की ओर प्राप्त दस्तावेजों में महिला के पत‍ि का नाम फेओडोर वासिलीव (Feodor Vassilyev) बताया गया है। किसी महिला के इतने अधिक बच्चों को जन्म देने वाली बात असंभव सी लग रही है लेकिन मठ की रिपोर्ट में इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। मॉस्को को निकोलस्क के मठ के अनुसार, 1725-65 के बीच ये महिला कुल 27 बार प्रेग्‍नेंट हुई। इस बीच महिला ने कुल 69 बच्चों को जन्म दिया।

आज के समय में असंभव है 69 बच्चों को जन्म देना

कुछ लोगों की दावा है कि महिला का नाम वेलेंटीना वासिलीव था। हालांकि, इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट की मानें तो महिला के पति फेओडोर वासिलीव ने एक अन्‍य मह‍िला से भी शादी की थी। वह महिला भी 8 बार प्रेग्‍नेंट हुई थी और उसने 18 बच्‍चों को जन्म दिया था। इनमें 6 जुड़वां बच्‍चे हुए थे। फेओडोर के दोनों पत्नियों से मिलाकर कुल 87 बच्चे पैदा हुए थे, जिनमें से 7 की मौत हो गई थी और बाकी जिंदा रहे। वैज्ञानिकों में आज भी इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई थी कि आखिर कैसे एक महिला 40 साल में 27 बार प्रेग्नेंट हो सकती है और इतने बच्चों को जन्म दे सकती है।
End Of Feed