'गुरु गोबिंद सिंह जी दा पुत्‍तर हूं...' 10 साल के बच्‍चे का जज्‍बा देख फैन हुए आनंद महिन्‍द्रा, कर दिया बड़ा ऐलान

Anand Mahindra on Delhi Boy: आनंद महिन्‍द्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 10 वर्षीय जसप्रीत फूड व्‍लॉगर को अपने बारे में बताता है। बच्‍चे ने बताया कि, 14 तारीख को उसके पिता का ब्रेन टीबी से देहान्‍त हो गया था।

Anand Mahindra on Delhi Boy: आनंद महिन्‍द्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 10 वर्षीय जसप्रीत फूड व्‍लॉगर को अपने बारे में बताता है। बच्‍चे ने बताया कि, 14 तारीख को उसके पिता का ब्रेन टीबी से देहान्‍त हो गया था।

Anand Mahindra on Delhi Boy: उद्योगपति आनंद महिन्‍द्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा सक्रिय रहते हैं। कई बार आनंद महिन्‍द्रा (Anand Mahindra) को एक्‍स और इंस्‍टाग्राम पर वायरल होने वाले लोगों की मदद करते देखा जाता है। इस बार महिन्‍द्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन ने 10 वर्षीय लड़के जसप्रीत की मदद के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। दरअसल, ये 10 वर्षीय बच्‍चा दिल्ली में सड़क के किनारे एक स्टॉल पर रोल बेचकर अपना और 14 वर्षीय बहन का गुजारा करता है। इस बच्‍चे की दु:खभरी कहानी सबसे पहले फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह उर्फ श्री सिंह फूड हंटर सामने लेकर आए थे। जिसमें बच्‍चे ने बताया था कि, उसके पिता का ब्रेन ट्यूबरक्‍लोसिस से देहांत हो गया था जिसके बाद मां ने बच्‍चों के साथ रहने से इन्‍कार कर दिया था और पंजाब चली गईं। अब आनंद महिन्‍द्रा ने इस बच्‍चे की मदद का बीड़ा उठाया है और इस संदर्भ में एक्‍स पर ट्वीट किया है।

दर्दभरी है बच्‍चे की कहानी

आनंद महिन्‍द्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 10 वर्षीय जसप्रीत फूड व्‍लॉगर को अपने बारे में बताता है। बच्‍चे ने बताया कि, 14 तारीख को उसके पिता का ब्रेन टीबी से देहान्‍त हो गया था। इसके बाद मां ने पालने से मना कर दिया और पंजाब में नाना के घर जाकर रहने लगीं। पिता से ही उसने रोल और कबाब बनाना सीखा था और आज उन्‍हीं की बदौलत वो एग रोल, चिकन रोल, नूडल्‍स आदि बनाकर बेच लेता है। बता दें कि, इस बच्‍चे की कहानी ने लाखों को प्रभावित किया है। वहीं, आनंद महिन्‍द्रा ने बच्‍चे के जज्‍बे को सलाम किया।

मदद के लिए आगे आए महिन्‍द्रा

आनंद महिन्‍द्रा ने एक्‍स पर बच्‍चे का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'हिम्मत का नाम जसप्रीत है। लेकिन उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह दिल्ली के तिलक नगर में रहता है। अगर किसी के पास उसकी कॉन्टैक्ट नंबर है तो कृपया शेयर करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम इस बात का पता करेगी कि हम उसकी एजुकेशन को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं।'

End Of Feed