Video: दो हाथियों की लड़ाई में कांपी धरती, तहस-नहस हो गया पेड़, देखें खौफनाक नजारा

Elephant Fight Video: क्या आपने कभी दो हाथियों को लड़ते देखा है। वीडियो में दो हाथी इतने भयावह तरीके से लड़ते नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए। वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क (Kruger National Park) का बताया जा रहा है।

मुख्य बातें
  • दो हाथियों की लड़ाई देखकर डर जाएंगे
  • बाहुबली सी ताकत दिखाते हैं दो हाथी
  • चपेट में आकर तहस-नहस हो जाता है पेड़
Elephant Fight Video: हाथी एक शांत और समझदार जानवर माने जाते हैं। हालांकि, जब हाथी को गुस्सा आता है तो 'जंगल का राजा' शेर भी वहां से रफूचक्कर हो जाता है। आपने हाथियों के कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दो हाथियों को लड़ते देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें दो हाथी इतने भयावह तरीके से लड़ते हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाएगी। वायरल हो रहा वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क (Kruger National Park) का बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
संबंधित खबरें
आप देख सकते हैं कि किसी बात को लेकर दो विशालकाय हाथी आपस में भिड़ जाते हैं। वह बहुत बुरी तरह से गुत्थम-गुत्था हो जाते हैं। दोनों हाथी इतने भयंकर तरीके से लड़ते हैं कि उनके पास मौजूद एक पेड़ उनकी चपेट में आ जाता है। इसके बाद दोनों लड़ते-लड़ते पेड़ के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाते हैं और पेड़ को इतनी जोर से टक्कर लगती है कि पेड़ जमीन पर बिखर जाता है। वीडियो में यह सीन बहुत ही भयावह लगता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इस लड़ाई में कौन जीता।
संबंधित खबरें
End Of Feed