Amul के डूडल पर करीना, कृति सेनन और तब्बू ने किया रिएक्ट, फिल्म Crew के लिए कही ये बात
Amul Doodle on Crew: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' काफी सुर्खियों में है। इसी फिल्म से जुड़ा Amul ने एक डूडल बनाया, जिस पर फिल्म की अभिनेत्रियों ने रिएक्ट किया है।
अमूल का डूडल।
अमूल का क्रिएटिव वायरल
अमूल ने अपने डूडल को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'तीन महिला प्रधान मनोरंजनकर्ता दर्शकों के बीच हिट हैं!' इसमें करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू को फ्लाइट से बाहर निकलकर ब्रेड-बटर खाते दिखाया गया है। क्रिएटिव पर ये भी लिखा है कि, कृपया अपने खाने की बेल्ट बांधें।
करीना ने लिखा
पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा कि, 'अपने क्रू के साथ रॉकिंग और रोलिंग। हमारी पीठ थपथपाओ, लड़कियों। सोना कहां है?'
कृति ने कहा
कृति सेनन ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस क्रिएटिव को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि, अमूल के क्रिएटिव पर फीचर होना उनकी इच्छा की लिस्ट में था। 'मेरी इच्छाओं की लिस्ट में एक और इच्छा पूरी हुई ! यह बहुत मजेदारों है लेडीज !' कृति ने खुशी जताते हुए लिखा कि, 'क्या उन्हें कुछ अतिरिक्त मक्खन मिलेगा।'
तब्बू ने भी शेयर की पोस्ट
तब्बू ने अमूल की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और अमूल को टैग करते हुए बैलून का इमोजी बनाया।
बता दें कि, क्रू ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹ 9.25 करोड़ और दूसरे दिन ₹ 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया और ₹ 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
शाश्वत गुप्ता author
पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें
End of Article
संबंधित खबरें
Viral Video: नाग-नागिन के बीच अनोखे अंदाज में रोमांस, आज तक नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा नजारा
Desi Bhabhi: भोजपुरी गाने पर देसी भाभी ने मचाया ऐसा गदर, सादगी भरा डांस देख हर कोई रह गया दंग
Stunt Video: बच्चे के इस स्टंट को देख खुली रह जाएंगी आंखें, यूजर्स बोले - शुरू से लेकर अंत तक नहीं हटी नजर
बहन से दो हजार रुपये उधार लेकर ऐसा फंसा भाई, बेचारे पर चढ़ा दिया 7200 का कर्ज, देखिए फनी VIDEO
लाश की तरह पानी में तैरता दिखा मगरमच्छ, मगर शिकार आते ही बन गया दैत्य, हैरान करने वीडियो
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited