Delhi Metro की बदली तस्वीर ! अब इस Video ने जीत लिया यूजर्स का दिल, देखकर आप भी देंगे 'शाबाशी'
Delhi Metro Viral Video : इस वीडियो में एक दोस्तों का एक ग्रुप मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान एक लड़का जब गिटार बजाता है उसके सामने बैठा लड़का मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान का गाना गाने लगता है।

मेट्रो में गाना गाते हुए लड़का। (फोटो क्रेडिट - वीडियो ग्रैब)
Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो कुछ महीनों में सामने आए जिनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई। इन वीडियो में कोई पेशाब करते दिखा, कोई मास्टरबेट करते दिखा, कोई हेयर स्ट्रेट करते दिखा, कोई बहस करते दिखा तो वहीं कोई लिपलॉक करते दिखा। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दिल्ली मेट्रो प्रबंधन को कार्रवाई की चेतावनी देनी पड़ी। हालांकि अब दिल्ली की मेट्रो काफी हद तक सुधरती दिख रही है। हाल ही में ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने यूजर्स को वाहवाही देने पर मजबूर कर दिया है।
क्या है वीडियो में
इस वीडियो में एक दोस्तों का एक ग्रुप मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान एक लड़का जब गिटार बजाता है उसके सामने बैठा लड़का मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान का गाना गाने लगता है। जैसे ही वो 'सांसों की माला पे...' गाना शुरू करता है वैसे ही वहां मौजूद लोगों की नजर उसी लड़के पर टिक जाती है। लड़के की आवाज में ऐसा जादू होता है कि सभी यात्रियों को वो अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @sachkadwahai नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब कई लोगों ने देखा है और बराबर शेयर किया जा रहा है।
यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
इस वीडियो के वायरल होते ही गाना गाने वाला लड़का इंस्टाग्राम पर छा गया। जहां एक ओर दिल्ली मेट्रो में कुछ युवा अश्लीलता फैलाते जा रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर वायरल हुआ समाज को काफी राहत देने वाला है। इस पर लोगों ने तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। अब तक इसे 3 लाख 88 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 54 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि, ‘दिल्ली मेट्रो का ये एक शानदार वीडियो है’, तो दूसरे ने लिखा है कि, ‘इस शख्स पर माता सरस्वती का साक्षात आशीर्वाद है।’
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

Video: शादी में डांस कर रहे थे लोग तभी आवारा सांड ने कर दिया हमला, देखते ही देखते तहस-नहस कर दी पार्टी

Video: शादी की स्टेज पर साली के साथ सेल्फी ले रहा था दूल्हा, तभी दुल्हन को आया गुस्सा और जड़ दिया जोर का तमाचा

Ajab Gajab: पति की सिगरेट छुड़ाने के लिए पत्नी ने पिंजरे में बंद कर दिया मुंह, सिर्फ खाना और पानी के लिए खोलती है लॉक

Video: हेलीकॉप्टर उड़ते ही हैंडल पकड़कर लटक गया शख्स, आगे जो नजर आया आपकी कांप उठेगी आत्मा

शादी का न्यौता देने के लिए कपल ने अपनाया ऐसा अनोखा तरीका, पेपर वेडिंग कार्ड की जगह भेज दी ये चीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited