Watch: दूल्हा खड़ा होकर मुस्कुराता रह गया बेचारा, दुल्हन ने स्टेज पर अपने डांस से काट दिया गदर

Dulhan Dance Video: दुल्हन जयमाला के दौरान जमकर नाचती है। मजेदार बात यह है कि इस दौरान दूल्हा बेचारा सिर्फ खड़े होकर मुस्कुराता रह जाता है, जबकि दुल्हन अपने डांस से गदर काट देती है। दूल्हा और दुल्हन के एक्सप्रेशन से पता चल रहा है कि दोनों की लव मैरिज है।

मुख्य बातें
  • जयमाला के दौरान दुल्हन ने किया डांस
  • दुल्हन का डांस देखकर मुस्कुराता रहता है दूल्हा
  • वीडियो देखकर घरवाले और बाराती हुए मंत्रमुग्ध
Dulhan Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों को सीजन चल रहा है। शादियों के कई सारे मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। वीडियो जयमाला के समय का है। वीडियो दुल्हन के डांस का है, जो स्टेज पर चढ़कर नाचती दिखाई दे रही है। मजेदार बात यह है कि इस दौरान दूल्हा बेचारा सिर्फ खड़े होकर मुस्कुराता रह जाता है, जबकि दुल्हन अपने डांस से गदर काट देती है।
दुल्हन ने डांस से मोह लिया दूल्हे का मन
वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम सौम्या और दूल्हे का नाम करन है। देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके बाद दुल्हन भी हाथ में जयमाला लेकर एंट्री लेती है। दूल्हा और दुल्हन के एक्सप्रेशन से पता चल रहा है कि दोनों की लव मैरिज है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन जैसे ही अपने दूल्हे के पास पहुंचती है। वैसे ही डीजे पर 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' गाना बजने लगता है। इसके बाद दुल्हन सबकुछ छोड़-छाड़कर नाचने लगती है। दूल्हे अपने जबरदस्त डांस स्टेप्स से पास खड़े दूल्हे का मन मोह लेती है। दूल्हा बस अपनी प्यारी दुल्हनिया को डांस करता देखता रह जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited