VIDEO: शख्स का मुंह दबोचने लगा हाथी, भारी भरकम गजराज का अंदाज देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स के साथ अनोखे अंदाज में खेल रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं।

Elephant Viral Video

हाथी का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

मुख्य बातें
  • हाथी का अनोखा अंदाज
  • शख्स के साथ मजे लेते हुए खेल रहा था गजराज
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद यूजर्स इन वीडियो (Animal Video) को पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और हाहाकारी वीडियो (Elephant Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, इस वीडियो में हाथी एक शख्स के साथ ऐसा खेल खेल रहा था, जिसने सबको चौंका दिया।
ये तो हम सब जानते हैं हाथी दिखने में काफी विशाल और भारी भरकम होता है। लिहाजा, ज्यादातर लोग हाथी से दूरी बनाकर ही रहते हैं। क्योंकि, हाथी को जब गुस्सा आता है, तो वह काफी तांडव मचाता है। हालांकि, कई बार हाथी इंसानों के साथ अलग अंदाज में मस्ती करते हुए भी दिखाई देता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको हाथी के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को भी मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको हाथी का काफी अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह हाथी शख्स का मुंह प्यार से दबोचने लगा। शख्स नीचे लेटे हुए था और हाथी अपना मुंह खोलकर उसके मुंह को दबोचने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हाथी का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। दोनों के बीच जिस तरह का खेल चल रहा था वो लोगों का हंसा भी रहा है और चौंका भी रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'elephants._.love' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 58 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि हाथी ने अलग ही लेवल का माहौल बना दिया। किसी का कहना है कि दोनों का अनोखा याराना लग रहा है। आपको हाथी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

कौशलेंद्र पाठक author

मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला हूं और समस्तीपुर जिले में पला-बढ़ा। 12वीं करने के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का रूख किया और दिल्ल...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited