OMG: रोटी परोसने में देरी हुई तो दूल्हे ने तोड़ी शादी, दूसरी महिला से रचाया ब्याह, फिर हो गया ये कांड
Ajab Gajab: लड़के और लड़की की शादी सात महीने पहले तय की गई थी। तद्नुरुप 22 दिसंबर को पारंपरिक समारोहों के साथ शादी की शुरुआत हुई। दुल्हन के परिवार ने बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया मगर बाद में बवाल हो गया।

दूल्हे ने दूसरी महिला से की शादी।
Ajab Gajab: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के हमीदपुर गांव से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी में उस समय जमकर हंगामा मच गया जब खाना परोसने में देरी होने पर दूल्हे ने शादी तोड़ दी। दूल्हे के ऐलान करते ही दुल्हन सन्न रह गई। दावा किया जा रहा है कि, दूल्हे ने कुछ ही देर बाद किसी और से शादी कर ली। इतना होते ही इस घटना से दुखी दुल्हन के परिवार ने औद्योगिक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो उन्होंने 24 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के समक्ष मामला दर्ज कराया। दुल्हन के परिवार ने 7 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है जिसमें 1.5 लाख रुपये दहेज के रूप में दिए गए थे। दुल्हन ने दूल्हे के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि, लड़के और लड़की की शादी सात महीने पहले तय की गई थी। तद्नुरुप 22 दिसंबर को पारंपरिक समारोहों के साथ शादी की शुरुआत हुई। दुल्हन के परिवार ने बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और बाद में रात का खाना परोसा। हालांकि खाने के दौरान दूल्हे पक्ष के एक सदस्य ने रोटियां परोसने में देरी करने का आरोप लगाया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया मगर असफल रहे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब मेहताब नाम का दूल्हा रात में गायब हो गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उसने जल्द ही एक रिश्तेदार से शादी कर ली, जिससे दुल्हन और उसका परिवार अपमानित हो गया।
बता दें कि, लड़की के पक्ष ने मेहताब पर एफआईआर भी दर्ज कराई। मगर कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसपी से गुहार लगाई। लड़की के भाई राजू ने एसपी के आश्वासन के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना की। उन्होंने अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर निराशा व्यक्त की।
(डिस्क्लेमर: यह खबर वायरल दावों और आरोप-प्रत्योरोपों पर आधारित है, अत: टाइम्स नाउ नवभारत इससे जुड़े किसी भी फैक्ट या दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

Video: शादी में डांस कर रहे थे लोग तभी आवारा सांड ने कर दिया हमला, देखते ही देखते तहस-नहस कर दी पार्टी

Video: शादी की स्टेज पर साली के साथ सेल्फी ले रहा था दूल्हा, तभी दुल्हन को आया गुस्सा और जड़ दिया जोर का तमाचा

Ajab Gajab: पति की सिगरेट छुड़ाने के लिए पत्नी ने पिंजरे में बंद कर दिया मुंह, सिर्फ खाना और पानी के लिए खोलती है लॉक

Video: हेलीकॉप्टर उड़ते ही हैंडल पकड़कर लटक गया शख्स, आगे जो नजर आया आपकी कांप उठेगी आत्मा

शादी का न्यौता देने के लिए कपल ने अपनाया ऐसा अनोखा तरीका, पेपर वेडिंग कार्ड की जगह भेज दी ये चीज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited