Ayodhya Viral Video: श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के पहले पहुंचे जटायु, अयोध्या में दिखा अलौकिक नजारा

ट्विटर पर गिद्धों के झुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। ये अलौकिक नजारा अयोध्या का है, जिसे प्रभु श्रीराम और जटायु से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या पहुंचे जटायु (फोटो साभार - ट्विटर)

मुख्य बातें
  • प्राण प्रतिष्ठा के पहले पहुंचे जटायु
  • अयोध्या में दिखा मनमोहक दृश्य
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
Jatayu Reached Ayodhya Before Ram Mandir Consecration: बीते कुछ दिनों अयोध्या का मामला काफी तेजी से सुर्खियों में चल रहा है। जिधर भी देखिए उधर राम मंदिर को लेकर चर्चाएं चल रही है। साल 2024 की शुरुआत प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद के साथ शुरू होने वाला है। दरअसल, 22 जनवरी 2024 के दिन श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। ऐसे में इस सदी का ये सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है। इस दिन आम लोगों के लिए अयोध्या में प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी गई है।
इस बीच सोशल मीडिया पर अयोध्या का एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ गिद्धों का झुंड नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा अलौकिक नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला। लोग इन गिद्धों को जटायु बतला रहे हैं और उनका कहना है कि प्रभु श्रीराम के दरबार में जटायु मत्था टेकने आए हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
End Of Feed